Thursday, July 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारबृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम  :39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर

बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम  :39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर

समाचार भारत – बसन्त कुमार गुप्ता

आज दिनांक 12.07.2026 को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में सेनानायक नैपाल सिंह की उपस्थिति में वाहिनी परिसर में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अधिकारी/जवानों द्वारा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों (425) का वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक उस्मान, शिविरपाल मसबूल हसन, सूबेदार सैन्य सहायक मनोज कुमार सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी दिवाकर राय, वेलफेयर शाखा प्रभारी विपिन वर्मा एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments