समाचार भारत ब्यूरो चीफ
सोनभद्र। विकास खंड चतरा क्षेत्र स्थित नर्सों बंधी पर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे छलका निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं सोनभद्र-मिर्जापुर प्रखंड सिंचाई विभाग द्वारा नर्सों बंधी में ओवरफ्लो जल निकासी हेतु छलके का निर्माण कराया जा रहा है। सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्य निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है। वन विभाग की पूर्व अनुमति के बिना जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थरों का खनन कर निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है। ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की कथित मिलीभगत से नदी-नालों से निकाली गई घटिया गुणवत्ता की बालू का प्रयोग किया जा रहा है। सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की गई है, जो शासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के विपरीत है। यह मामला रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के नर्सों बंधी का है। वन संपदा पत्थर, बालू आदि के अवैध उपयोग में वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।इस संबंध में अवर अभियंता कमलेश कुमार से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका। जिलाधिकारी सोनभद्र से प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए। दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता व सामग्री की तकनीकी जांच कराई जाने की मांग की गई है
