Tuesday, July 21, 2026
Homepolice newsएसपी के अभियान मे वांछित अपराधियों पर पुलिस का एक्शन,2 वांछित वारंटी...

एसपी के अभियान मे वांछित अपराधियों पर पुलिस का एक्शन,2 वांछित वारंटी सलाखों के पिछे


समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।थाना अनपरा पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों क्रमश: करन कुमार पुत्र जवाहर लाल,निवासी सिनेमा रोड, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र,(2)राकेश बर्नवाल पुत्र फूलदेव बर्नवाल, निवासी नगर पंचायत अनपरा बाजार, वार्ड नं०-18, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव,चौकी प्रभारी रेणूसागर उ0नि0 फूलचन्द्र निषाद,रिक्रूट कांस्टेबल मोहम्मद खलील,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments