Wednesday, June 10, 2026
HomeBlogऐतिहासिक उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी ने रचा कीर्तिमान, पूरे किए 12 वर्षों का...

ऐतिहासिक उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी ने रचा कीर्तिमान, पूरे किए 12 वर्षों का सफल कार्यकाल

सुजीत सिंह संवाददाता

(गाजीपुर): भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में अपने 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जखनियां में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया।
शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ दी बधाई
इस उपलब्धि पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को बधाई प्रेषित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में भारत के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।
भारतीय राजनीति का नया युग: प्रमोद वर्मा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि, “आज भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचा गया है। प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए देश में सबसे लंबे समय तक (4,399 दिन) प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।”
वर्मा ने आगे कहा कि “जनकल्याण ही सुशासन की असली कसौटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के दम पर जन-जन का विश्वास अर्जित किया है, जिसके चलते वे आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।”
‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ का 12 वर्षीय युग
प्रमोद वर्मा ने मोदी सरकार के 2014 से 2026 तक के कार्यकाल को ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ का युग बताया। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में भारत ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति और आर्थिक मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। अब प्रधानमंत्री का एकमात्र संकल्प 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना है, जिसमें देश के हर नागरिक का सहयोग अपेक्षित है।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, संतोष सिंह मुन्ना, मंटू पांडेय, चंद्रभान भारद्वाज, दीपू सिंह, रमेश कनौजिया, दिनेश सिंह, घुरहू राजभर, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, मनोज वनवासी, योगेंद्र सिंह, झब्बल, जुगनू गुप्ता, अशोक चौहान, राजीव खरवार, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र प्रजापति, वरुण पांडेय और दशरथ पांडेय सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments