रमेश प्रसाद सोनी
लखनऊ। यूजीसी से जुड़े कानून को लेकर भाजपा में असंतोष का एक और मामला सामने आया है। बख्शी तालाब विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारवां मंडल के महामंत्री आलोक तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अपने इस्तीफे में आलोक तिवारी ने कहा है कि इस कानून के लागू होने से सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे वे स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला समाज के एक वर्ग के हितों के खिलाफ है और इससे युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यूजीसी से जुड़े इस मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
लखनऊ से बड़ी खबर: यूजीसी को लेकर भाजपा पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
