रिपोर्टर रामसेवक मास्टर
बड़सरा गाजीपुर की करंडा स्थित श्री नृसिंह सिंह दामोदपुरी जूनियर हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक श्री सुरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम जिस भारत देश के निवासी हैं, वह देवताओं और भगवानों की जन्मभूमि है ।उन्होंने कहा कि हम सभी धन्य है कि ऐसी पवित्र भूमि पर हमारा जन्म हुआ है इस समारोह में स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष श्री हंसनाथ मिश्रा जी ,प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ,अध्यापक श्री दीनानाथ सिंह ,रितेश मिश्रा, श्रेया मिश्रा ,लिपिक सतीश कुमार सिंह भूतपूर्व अध्यापक राम अवतार सिंह, जितेंद्र नाथ मिश्रा, श्री राम नारायण सिंह, सम्मानित अतिथिगणों में श्री चंद्रिका सिंह जी, जगदीश पटेल, दिनेश सिंह ,झून्ना सिंह, राघवेंद्र सिंह ,सुजीत सिंह ,हर्ष सिंह, गुलाब राम, लल्लन राम, मोती राम आदि उपस्थित रहे।
