गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बाबा भगेलू दास इंटर कॉलेज, करुई बहलोलपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। वाराणसी के स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रकरण में प्रधानाचार्य की संलिप्तता पाए जाने पर दुल्लहपुर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया की घटना दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे की है। इस संबंध में उसी दिन सायं 16:42 बजे सूचना थाना दुल्लहपुर पर दी गई। वादी के रूप में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश फील्ड यूनिट वाराणसी के श्री निरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा तहरीर दी गई।
आरोप है कि परीक्षा केंद्र बाबा भगेलू दास इंटर कॉलेज, करुई बहलोलपुर पर प्रधानाचार्य विंध्यांचल सिंह यादव की देखरेख एवं मिलीभगत से बायोमैट्रिक जांच कराए बिना वास्तविक परीक्षार्थी शुभम यादव (पुत्र रविन्द्र यादव, अनुक्रमांक 1262105831) के स्थान पर शिवम यादव (पुत्र महेंद्र यादव, निवासी ग्राम कंधेरी, थाना सराय लखंशी, जनपद मऊ) को परीक्षा में बैठाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना दुल्लहपुर में मु0अ0सं0 28/2026 के तहत धारा 07/13(3), 08/09/13(4) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 तथा धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी
शिवम यादव पुत्र महेंद्र यादव, निवासी ग्राम कंधेरी, थाना सराय लखंशी, जनपद मऊ
विंध्याचल यादव (प्रधानाचार्य) पुत्र कालिका प्रसाद यादव, निवासी ग्राम करुई (बहलोलपुर), थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

