Friday, March 6, 2026
Homeghazipurएसआईआर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए रत्नेश जायसवाल बने तहसील के...

एसआईआर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए रत्नेश जायसवाल बने तहसील के सर्वश्रेष्ठ बीएलओराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विकास भवन सभागार में डीएम ने किया सम्मानित

गगन बरनवाल, संवाददाता सैदपुर। बीते दिनों निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले तेज-तर्रार बीएलओ रत्नेश जायसवाल को सैदपुर तहसील का सर्वश्रेष्ठ बीएलओ चुना गया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रविवार को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर विकास भवन सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सभी तहसीलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन कार्यों में लगे कार्मिकों का उत्साहवर्धन करना और मतदाता जागरूकता को और मजबूत करना रहा।
इस दौरान सैदपुर तहसील से भाग संख्या 316 के बीएलओ रत्नेश जायसवाल को एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सर्वश्रेष्ठ चुना गया। जिलाधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके कार्य की सराहना की और आगे भी इसी निष्ठा व लगन के साथ निर्वाचन कार्यों में योगदान देने के लिए हौसला बढ़ाया।
रत्नेश जायसवाल की इस उपलब्धि पर तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments