आनन्द कुमार संवाददाता
गाजीपुर।
मरदह थाना पुलिस की मिशन शक्ति व साइबर टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के सीपीआई उच्चस्तरीय माध्यमिक विद्यालय, हरिकरनपुर चौथी बिजौरा में संपन्न हुआ, जिसमें साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान तथा नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
पुलिस टीम ने सरकार की कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। इनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रमुख रहीं। साथ ही बच्चों और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस इमरजेंसी, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108/102 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा और 14567 एल्डर हेल्पलाइन शामिल हैं।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं और पुरुषों को साइबर अपराध से बचाव, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, मोबाइल के सदुपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्कता तथा गुड टच-बैड टच की अहम जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और ग्राम स्तर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रबंधक छांगुर प्रजापति, प्रधानाचार्य पारस प्रजापति, निदेशक लालबहादुर प्रजापति, ग्राम प्रधान सिंधु खरवार, राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश खरवार, धर्मेंद्र, रविन्द्र, सीताराम यादव, चंदा मौर्या, प्रमोद, दिलीप, शैलेन्द्र, आशीष, राहुल, दीपक सहित कांस्टेबल अरविंद यादव, सदानंद यादव, अजीत सिंह, देवेंद्र कुमार यादव और सोहन यादव मौजूद रहे।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मरदह पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, साइबर सुरक्षा व महिला अधिकारों पर दिया प्रशिक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
