Friday, March 6, 2026
HomeBlogनवरचना कान्वेंट स्कूल के नौनिहालों ने अपने हस्तकला का किया भव्य प्रदर्शन

नवरचना कान्वेंट स्कूल के नौनिहालों ने अपने हस्तकला का किया भव्य प्रदर्शन

युसूफ खान वाराणसी

वाराणसी — गिलट बाजार स्थित नवरचना कान्वेंट स्कूल के परिसर में सोमवार को विद्यालय के अधिष्ठाता डा राम सुधार सिंह के निर्देशन में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा बनाये गये विज्ञान व तकनीकी माडलों के प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व स्कूल के अधिष्ठाता डा.रामसुधार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ कराया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को उचित मंच देने का सशक्त माध्यम है।इसके जरिए नन्हे मुन्ने छात्र अपने बनाये माडलों, प्रयोगों और नवाचार के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और रोचक रूप से प्रस्तुत करते हैं।यह प्रदर्शनी ना केवल पुस्तकीय ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ती है,बल्कि समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित करती है। विद्यालय के एमडी डा.रामसुधार सिंह ने बच्चों को देश की महत्वपूर्ण निधि बताया। प्रधानाचार्य पल्लवी ने कहा कि विज्ञान और कला का सम्बन्ध जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता है। विद्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बच्चों द्वारा बनाये गये क्राफ्ट की दुकान सजी थी जिसपर दर्शकों ने खूब खरीदारी की।प्रथम तल पर विज्ञान से सम्बंधित सिद्धान्तों पर बने उपकरणों की प्रदर्शनी तथा दूसरे तल पर कम्प्यूटर एवं गणित के आकर्षक माडल सजाये गये थे। तृतीय तल पर हिन्दी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान से सम्बंधित माडल आकर्षण का केन्द्र रहे।जिसकी भरपूर सराहना की गयी।इस अवसर पर अधिष्ठाता डा.रामसुधार सिंह की पत्नी पानमती सिंह,डा.रामबचन सिंह,डा.सुधीर कुमार राय,रामानन्द तिवारी,डा.रामजी सिंह,डा.दिव्या सिंह,गौतम अरोड़ा सरस,रमेश लालवानी,प्रकाश श्रीवास्तव,नीतू सिंह,जेपी सिंह,डा.मेजर अरविन्द सिंह,पवन कुमार वर्मा के साथ साथ विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं व अध्यापक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments