Monday, October 19, 2026
HomeBlogकिशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

मां ने शाहगंज थाने में दी तहरीर, नकदी और सोने के आभूषण भी ले जाने का आरोप

समाचार भारत/नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गॉंव निवासी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी मनीष उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

किशोरी की माँ ने आरोप लगाया कि घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी भी उनकी बेटी अपने साथ ले गई है। उन्होंने पुलिस को युवक के मोबाइल नंबरों की जानकारी देते हुए बेटी का पता लगाने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़िता की मां ने शाहगंज थाने में शिकायत देकर मामले की जांच कराने और अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments