समाचार भारत संवाददाता ब्रजकिशोर यादव
महराजगंज, रायबरेली।
श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम की अद्भुत लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध सहित विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला के दौरान अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण समेत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति और प्रभु श्रीराम की लीलाओं के मनोहारी मंचन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामाशीष वर्मा, समिति के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष राहुल वैश्य, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा अवस्थी, नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा, समाजसेवी अमित त्रिपाठी, शोभनाथ वैश्य, सभासद कमलेश, मुस्ताक राइनी, अलीम कुरैशी, संदीप वैश्य, शिवकैलाश सोनी, एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव और विवेक पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे।
फोटो – विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करते राम लक्ष्मन
