Friday, September 4, 2026
Homeदेशतिरंगा फहराकर अध्यक्ष गौरव जायसवाल ने दिया देश प्रेम और सेवा का...

तिरंगा फहराकर अध्यक्ष गौरव जायसवाल ने दिया देश प्रेम और सेवा का संदेश


आबिद शमीम संवाददाता
नंदगंज (गाजीपुर)। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नंदगंज स्थित देव दवा घर पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव जायसवाल ने तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश दिया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव जायसवाल ने भावुक अंदाज में कहा कि आजादी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन वीरों के त्याग और बलिदान की याद है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। तिरंगा हमारे लिए केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि यह देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। जब भी तिरंगा आसमान में लहराता है, तो हर भारतीय के दिल में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना जाग उठती है।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल नारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ईमानदारी से अपना कार्य करना, जरूरतमंदों की मदद करना, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना भी सच्ची देशसेवा है।
संगठन मंत्री पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में केमिस्ट बंधुओं ने जिस निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा की, उसी भावना के साथ आगे भी समाज सेवा का कार्य जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रार्थना की गई तथा सभी सदस्यों के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे कार्यक्रम में देशप्रेम और उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रजी अख्तर, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, संयुक्त मंत्री पवन कुशवाहा, संगठन मंत्री पवन कुमार गुप्त, संरक्षक ओमप्रकाश जायसवाल, नागेंद्र, विजय यादव, मनोज बरनवाल, रवि बरनवाल, लल्लन यादव सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments