Tuesday, July 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमरकजी मदरसा में आयोजित बैठक में हज यात्रियों से लिए गए सुझाव...

मरकजी मदरसा में आयोजित बैठक में हज यात्रियों से लिए गए सुझाव आवेदन की अपील

मो० शाहनावाज़

सम्भल:- मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम तेल मण्डी सम्भल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हाफ़िज़ ऐजाज़ अहमद शाहीन अन्सारी जी सदस्य उत्तर प्रदेश हज कमेटी तशरीफ़ लाए साथ में ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जनाब दिलीप कुमार जी एंव वक़्फ़ इंस्पेक्टर सम्भल मौजूद रहे मीटिंग में राज्यनुदानित सभी मदरसों के प्रधानाचार्य समेत सहायक अध्यापक कमर्चारी तथा सभी हज ट्रेनर्स को ख़ास तौर पर बुलाया गया हज 2026 की यात्रा पूरी करके आए हाजियों का हाफ़िज़ ऐजाज़ साहब ने फूल मालाएँ पहना कर स्वागत किया उनसे हज के लिए कुछ सुझाव लिए उनकी शिकायतें सुनीं तथा हज कमेटी को लिखित में अवगत कराने की बात कही सदस्य हाफ़िज़ ऐजाज़ साहब जी ने कहा कि हज कमेटी एंव भारत सरकार लगातार हाजियों की सुविधाओं में कैसे सुधार लाया जा सकता है इसपर काम कर रही है आप सभी लोग मेरे माध्यम से अपने सुझाव लिखित में भेज सकते हैं ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जनाब दिलीप कुमार जी ने कहा कि आपको ज़िला स्तर पर कोई परेशानी आए तो आप हमको बताइये हम आपका पूरा सहयोग करेंगे और करते आ रहे हैं हज ट्रेनर तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज 2027 के फ़ॉर्म भरे जा रहे हैं फ़ॉर्म की लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है हज ट्रेनर ख़्वाजा कलीम अशरफ़ ने मुख्य अतिथि एंव सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और हज ट्रेनर्स की पुरे साल की मेहनत को बताया हज ट्रेनर अब्दुल ख़ालिक़ साहब ने बताया कि यहाँ पर उत्तर प्रदेश हज कमेटी एंव ज़िला अल्पसंख्यक अधिकारी के सहयोग से हज ई सुविधा केन्द्र एंव हज ट्रेनिंग सेन्टर चल रहा है.
इस मौक़े पर हज ट्रेनर क़ारी वसी अशरफ़ ने प्रोग्राम का संचालन किया हज ट्रेनर हाजी नदीम ने अपने अनुभव साझा किये हज ट्रेनर मुहम्मद अहमद रज़ा ने कहा कि हज कमेटी हज को आसान करने के लिए ही सारे इन्तेज़ाम करती है इस मौक़े पर क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली मुफ़्ती आलम नूरी मुफ़्ती राशिद इमामे ईदगाह मौलाना ज़हीरुल इस्लाम मौलाना नूर आलम मौलाना शाइक़ मौलाना अफ़सर मौलाना ग़ुलाम मुस्तफ़ा मौलाना शमशाद मौलाना इस्हाक़ मौलाना शरीफ़ क़ारी कफ़ील मौलाना ज़करिया क़ारी शाहिद क़ारी सरताज क़ारी सलमान, हाफ़िज़ इरफ़ान माजिद हुसैन हनीफ़ आलम मौ क़ासिम ज़ुल्फ़िक़ार अली साजिद हसीब अहमद मुनव्वर अली ज़िया उल हक़ अहमद सादान मलिक कमाल ज़की अशरफ़ मलिक कमाल मौ•रिज़वान मौ दानिश रहबर नासिर अली मुजीब ख़ाँ अब्दुल रब खाँ तक़ी सज्जाद मौ शरीफ़ इक़बाल ख़ाँ मास्टर इस्माईल मुख्य रूप से मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments