Friday, September 4, 2026
Homeghazipurप्राथमिक विद्यालय महुरसा में पोटली वितरण कार्यक्रम संपन्न, बच्चों के चेहरों पर...

प्राथमिक विद्यालय महुरसा में पोटली वितरण कार्यक्रम संपन्न, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान।

सुनील यादव संवाददाता
प्यारेपुर(सादात-गाज़ीपुर)। शिक्षा क्षेत्र सादात के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महुरसा में बुधवार को आयोजित पोटली वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को पोटलियाँ वितरित की गईं। पोटलियाँ प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मीय मुस्कान देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन, शिक्षा के प्रति रुचि तथा नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह और प्रसन्नता कार्यक्रम की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक श्री संजय सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसे सफल बनाने में सहायक अध्यापक अमित कुमार सिंह, नोडल एआरपी रविंद्र प्रताप, एआरपी सुधीर यादव, एआरपी रमेश राय,मनोज कुमार सिंह,प्रियंका यादव, बीआरसी सहायक राजबहादुर सिंह सहित सभी शिक्षकों, विद्यालय परिवार, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का सराहनीय योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, सहयोग और सहभागिता से ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है। कार्यक्रम का समापन बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा समर्पित शिक्षण व्यवस्था के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments