L
समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थानीय मेले में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बाल श्रम और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया।इस अभियान में परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, काउंसलर अमन सोनकर, एएचटी प्रभारी राम दरस, एएचटी के धनंजय सिंह और श्रम निरीक्षक मनोज शर्मा शामिल रहे। टीम ने मेले में लगे झूलों, फूड स्टॉल, दुकानों और अस्थायी ढाबों पर कार्यरत व्यक्तियों की जांच की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाल श्रम और शोषण से बचाना था।मुकेश सिंह, परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन ने कहा, “1098 पर कॉल करते ही तत्काल मदद पहुंचेगी। यदि मेले में कोई भी बच्चा संकटग्रस्त स्थिति में दिखे तो तुरंत सूचना दें। जनजागरूकता से ही मानव तस्करी पर रोक लगाई जा सकती है।”एएचटी प्रभारी राम दरस ने बताया कि एएचटी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। सभी स्टॉल संचालकों को बिना पहचान पत्र के किसी को भी काम पर न रखने की हिदायत दी गई है।
श्रम निरीक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान टीम ने मेले में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के पर्चे वितरित कर जागरूकता फैलाई। निरीक्षण में कोई भी नाबालिग बाल श्रम करते नहीं पाया गया।
