Monday, May 25, 2026
Homeghazipurव्यापारियों और होलसेलरों की एकता से ही सुरक्षित रहेगा बाजार का भविष्य...

व्यापारियों और होलसेलरों की एकता से ही सुरक्षित रहेगा बाजार का भविष्य : पवन गुप्ता


आबिद शमीम
नंदगंज (गाजीपुर)। दवा व्यापार से जुड़े रिटेल और होलसेल कारोबारियों के हितों को लेकर आयोजित बैठक में व्यापारी पवन गुप्ता ने व्यापारियों से संगठन और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दवा बाजार की मजबूती आपसी सहयोग, सम्मान और एकता पर निर्भर करती है। संस्थाएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन व्यापारियों की समस्याएं और हित एक समान हैं।
पवन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में दवा व्यापार कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऑनलाइन फार्मेसी का बढ़ता प्रभाव, दवा कंपनियों की मनमानी, जन औषधि केंद्रों का विस्तार और लगातार बिगड़ते दवा रेट ने छोटे और मध्यम व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे समय में यदि व्यापारी आपस में विभाजित होंगे तो इसका सीधा नुकसान पूरे बाजार और आने वाली पीढ़ी को उठाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि चाहे होलसेल व्यापारी हों या रिटेल दवा विक्रेता, सभी का भविष्य बाजार की मजबूती से जुड़ा हुआ है। समस्याओं का समाधान संघर्ष या आपसी विवाद से नहीं, बल्कि सामूहिक सोच और संगठित प्रयासों से निकलेगा।
पवन गुप्ता ने व्यापारियों से आह्वान किया कि मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार की गरिमा, बाजार की स्थिरता और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एक मंच पर आकर कार्य करना होगा।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी दवा बाजार को मजबूत बनाने, छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments