Monday, May 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, जनहित...

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, जनहित के 7 मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र। पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति ने जिलाधिकारी को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनपद के समग्र विकास हेतु सफल कार्यकाल की कामना की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराते हुए 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

  1. सड़क मरम्मत: बकरीहवा से बीजपुर तक जर्जर संपर्क मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
  2. टोल प्लाजा: मारकुंडी स्थित टोल प्लाजा को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाए।
  3. स्वच्छता: राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई।
  4. किसान सुविधा: गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों हेतु मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
  5. शिक्षा: निजी स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी के स्थान पर महंगी निजी पुस्तकें लागू करने से अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को रोका जाए।
  6. स्वास्थ्य सेवा: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी दूर कर आमजन को समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
  7. सूचना विभाग: सूचना विभाग में एलईडी लगवाने की मांग पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक सूचना अधिकारी विनय सिंह को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
    संगठन ने जिलाधिकारी से सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई कर आमजन को राहत दिलाने का अनुरोध किया इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के अलावा राकेश सिंह, कृपा शंकर पांडेय, अर्जुन सिंह, कामेश्वर विश्वकर्मा, विकास हलचल, कन्हैया यादव, मनोज वर्मा, विशाल टंडन आदि लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments