वरिष्ठ संवाददाता
बांदा ।भाजपा के संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी एवं एमएलसी अविनाश सिंह चौहान रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने की। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन की विचार धारा, कार्य प्रणाली एवं आगामी रणनीति को और अधिक सुद्रण किया जाएगा प्रशिक्षण पार्टी की राजनीतिक अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का माध्यम है । भाजपा में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारो की व्यापकता के लिए कार्यकर्ता काम करता है भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि व्यक्ति की भावना के साथ काम करने वाली संवेदनशील पार्टी है भाजपा का विचार सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी है । प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया जाता है भाजपा में कार्यकर्ता और संगठन सर्वोपरि है । कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताक़त है चाहे पुराने हो या नए हो उनकी सीखने की लगन और समर्पण ही उनकी पहचान है। कहा की इन्ही कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है सजग, सोच, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा कार्यकर्ताओ को सबसे अलग बनाती है । जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने कहा कि जिले के चारों विधान सभाओं के सभी 16 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलता पूर्वक हो चुके है अब बांदा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 20 व 21 मई को आयोजित होगा। जिसमे जिला स्तरीय वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी वैचारिक प्रति बद्धता के साथ भाग लेंगे । बैठक का संचालन जिला महामंत्री निखिल सक्सेना ने किया। इस दौरान संतोष गुप्ता , जगराम सिंह , संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, मालती बासु , संगीता निराला, उत्तम सक्सेना , आनंदी साहू, वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, अजय पटेल, दुर्गा चौरसिया, सुधीर कुशवाहा ,अयोध्या सिंह पटेल,राजेश गुप्ता, अमित सेठ,विवेकानंद गुप्ता, दिलीप तिवारी ,पंकज रैकवार आदि मौजूद रहे ।
संगठन को सुदृढ़ करने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग:अविनाश-भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
