Friday, March 6, 2026
HomeBlogसोनभद्रजिलाधिकारी ने ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत हस्ताक्षर कर दिया जागरूकता...

सोनभद्रजिलाधिकारी ने ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत हस्ताक्षर कर दिया जागरूकता संदेश

विनय प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सादा जीवन और उच्च विचार की भावना को अपनाकर गांधी जी के आदर्शों के अनुरूप कार्यप्रणाली विकसित की जानी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत चल रहे हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए संदेश दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। उनके सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री रोहित यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री निजामुद्दीन, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती देवी, महिला कल्याण विभाग की साधना मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments