Monday, May 25, 2026
HomeBlogतीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को दिया गया...

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण।

संवाददाता सुनील यादव
सादात/प्यारेपुर (गाजीपुर)।
भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकान गणना—को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सादात विकासखंड परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का प्रथम दिन 23 अप्रैल, दिन बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, कार्यप्रणाली तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारु एवं प्रभावी ढंग से कर सकें।
अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि मकान सूचीकरण के समय प्रत्येक भवन एवं परिवार से संबंधित सटीक एवं अद्यतन जानकारी एकत्र करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे जनगणना के आंकड़े पूरी तरह विश्वसनीय एवं उपयोगी बन सकें।
प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सीताराम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षार्थियों ने गंभीरता के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करते हुए जनगणना कार्य को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में धनंजय सिंह एवं अभय श्रीवास्तव ने मार्गदर्शन प्रदान किया तथा प्रशिक्षण का संचालन भी उनके द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर एवं प्रगणक के रूप में डॉ. राजेश यादव, सुभाष यादव, संतोष यादव, शीतला प्रसाद, सुनील यादव, रामानंद यादव, मनोज यादव, जय प्रकाश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, नरेंद्र यादव, संजय कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, आनंद कुमार यादव, अभिषेक चौरसिया, डॉ. अभिषेक कुमार यादव, महावीर यादव, शशिभूषण , प्रहलाद भारद्वाज, सुरेंद्र प्रसाद एवं निसार अहमद सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments