Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogजखनियां के व्यवसायी देवेंद्र चौरसिया ‘गुड्डू’ का निधन, बाजार में शोक की...

जखनियां के व्यवसायी देवेंद्र चौरसिया ‘गुड्डू’ का निधन, बाजार में शोक की लहर—कई दुकानें रहीं बंद


जखनिया (गाजीपुर)।
जखनिया बाजार के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यवसायी लालू चौरसिया के भतीजे देवेंद्र चौरसिया उर्फ गुड्डू (55 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि देवेंद्र चौरसिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। जैसे ही यह खबर जखनिया बाजार में फैली, स्टेशन रोड के व्यापारियों में शोक व्याप्त हो गया और कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी व क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, अशोक गुप्ता, प्रमोद वर्मा, विपिन सिंह, संजीव त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता, राजेश यादव, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह, टिंकू सिंह, राजू गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामप्रवेश गोड़ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देवेंद्र चौरसिया के निधन से व्यापारिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments