Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogसांसद संगीता बलवंत के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्यों हेतु...

सांसद संगीता बलवंत के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्यों हेतु जनपद को दिया लगभग 5 करोड़ की स्वीकृति।

विशेष संवाददाता

गाजीपुर में विकास को नई गति देते हुए राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के प्रस्ताव पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लगभग ₹5 करोड़ की लागत से नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य क्षेत्र में बेहतर आवागमन, जल निकासी की समस्या के समाधान तथा समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से जनपद गाजीपुर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और इसका सीधा लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है।

योजना के अंतर्गत जनपद में निम्नलिखित कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है —

  • ब्लाक सदर में ग्राम सभा सकरा में रेशम फार्म पिच रोड से छेदी का पुरा होते हुए डीह बाबा स्थान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य।
  • ब्लाक करण्डा में ग्राम सभा बनगांव में सिसौड़ा मार्ग से बनगांव मदरही संपर्क मार्ग तक पिच निर्माण कार्य।
  • ब्लाक करण्डा में ग्राम आनापुर सरैया से लखनचनपुर गांव तक पिच निर्माण कार्य।
  • ब्लाक देवकली में लक्ष्मणपुर श्री बिन्द की दुकान से जमीन मुड़रभा में हरिश्चन्द्र के घर होते हुए जवाहर बिन्द के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य।
  • ब्लाक करण्डा के ग्राम परसोत में स्व. संग्राम बिन्द के घर से ग्राम मदरही जर्नादन सिंह के घर तक पिच रोड निर्माण कार्य।
  • ब्लाक करण्डा में ग्राम मदनही दुर्गा माता मंदिर से टोडरपुर तक पिच निर्माण कार्य।
  • ब्लाक करण्डा में ग्राम सभा सहेड़ी में नहर माइनर से रामसिंह के पुरा तक पिच निर्माण कार्य।
  • ब्लाक मनिहारी में ग्राम सौरी बलिराम प्रधान के पुरवा में राजनाथ यादव के घर से खजुरी नदी तक नाला निर्माण कार्य।
  • ब्लाक मनिहारी में ग्राम कटघर में मढ़िया नगर लिंक रोड से खुटवा कटघरा लिंक रोड तक पिच निर्माण कार्य।
  • ब्लाक सदर में ग्राम सभा छावनी लाइन कलौता में विजयेंद्र के डेरा से तेजप्रकाश कुशवाहा की दुकान से होते हुए शारदा ईंट उद्योग तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत का संकल्प है कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी जनहित के कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments