Home Blog संघर्ष के बीच चमकी सफलता: भाई-मां को खोने के बाद भी प्रियंका...

संघर्ष के बीच चमकी सफलता: भाई-मां को खोने के बाद भी प्रियंका चौधरी ने UPSC में पाया 79वां स्थान

0
5

विशेष संवाददाता रमेश प्रसाद सोनी

जखनियां की बेटी बनी IAS, प्रियंका चौधरी ने UPSC में 79वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

कड़ी मेहनत और हौसले की मिसाल: गौरा खास की प्रियंका चौधरी ने UPSC में मारी बाजी

दुःखों के बीच भी नहीं टूटा हौसला, प्रियंका चौधरी ने UPSC में 79वां रैंक पाकर रचा इतिहास

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम मार्च 2026 में जारी हुआ, जिसमें जखनियां ब्लॉक के गौरा खास गांव निवासी नीरा कनौजिया की पुत्री प्रियंका चौधरी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 79वां रैंक प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जखनियां क्षेत्र और गाजीपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रियंका चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जखनियां स्थित श्री महावीर सूर्योदय उत्तर माध्यमिक विद्यालय से यूकेजी से लेकर हाईस्कूल तक प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई शहीद इंटर कॉलेज से पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए वाराणसी शहर की ओर रुख किया। आगे की पढ़ाई और तैयारी के लिए वह वाराणसी स्थित Banaras Hindu University में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया।
प्रियंका चौधरी के पिता नीरा कनौजिया तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी के चालक के रूप में कार्यरत रहे हैं और वर्तमान में तहसील के रिकॉर्ड रूम में नजारत पद पर कार्य कर रहे हैं। परिवार पर पिछले एक वर्ष में दुखों का पहाड़ भी टूटा। प्रियंका के इकलौते भाई रितेश उर्फ गोल्डी, जो पीएचडी की तैयारी कर रहे थे, उनका लगभग एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं उनकी मां शांति देवी का भी करीब तीन माह पहले आकस्मिक निधन हो गया।बड़ी बहन प्रीति घर पर रह कर पढ़ाई करती है
इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रियंका ने हार नहीं मानी और जीवन में कुछ कर गुजरने का संकल्प लेकर पढ़ाई जारी रखी। एक तरफ परिवार के अपनों को खोने का गम था, तो दूसरी ओर अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने का जज्बा। इसी दृढ़ निश्चय ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया। इस सिलसिला में नीरा कनौजिया से बातचीत में जानकारी दिए।
प्रियंका की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर रामचरण यादव, संतोष यादव, सर्वदलीय संघर्ष विकासशील समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह, शहीद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनोद पांडे,आमिर अली, सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक शंभूनाथ यादव, सीपीएम मंडल सचिव विजय बहादुर सिंह तथा डॉ. राजेश यादव सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here