Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogपुलिस की होली: कुर्ता फाड़ अंदाज में मना अनोखा होली मिलन समारोह

पुलिस की होली: कुर्ता फाड़ अंदाज में मना अनोखा होली मिलन समारोह

विशेष संवाददाता
गाजीपुर। होली पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह मनाया। परंपरागत उत्साह के साथ पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए रंग-गुलाल उड़ाया और कुछ अधिकारियों का कुर्ता फाड़ अंदाज भी देखने को मिला, जिससे समारोह का माहौल और भी रंगीन हो गया।
05 मार्च 2026 को आयोजित इस होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा की मौजूदगी में पुलिस परिवार ने एक साथ रंगों का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
समारोह के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन परिसर में रंग, हंसी-मजाक और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के तनाव से कुछ पल निकालकर उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस परिवार हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने सभी को इसी समर्पण के साथ जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी।
होली मिलन समारोह के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी समन्वय, सौहार्द और टीम भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। रंगों और उल्लास से भरे इस आयोजन ने पुलिस लाइन परिसर को उत्सवी माहौल में रंग दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments